Saturday, December 31, 2016

दूध में शहद मिलाकर पीने के बेमिसाल फायदे

वैसे दूध तो ज्यादातर लोग कभी अपनी थकान उतारने के लिए तो कभी ताकत के लिए लेना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने दूध को शहद के साथ लेने के बारे में सोचा है। अगर नहीं तो, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दूध और शहद मिलाकर पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहां तक आप इससे होने वाले फायदों के बारे में भी सुनकर चौंक जाएंगे कि यह गंभीर से गंभीर बीमारी को सही कर देने की ताकत रखता है।

दूध और शहद को फेस पर लगाने से त्वचा में कितना निखार आता है यह तो ज्यादातर सभी को पता है। लेकिन इन दोनों को मिलाकर पीने के कितने लाभ है इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। बता दें कि जब दूध के साथ शहद मिल जाता है तो यह एक औषधि का रूप ले लेता है। जो गंभीर से गंभीर बीमारी को सही करने में कारगार साबित होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इन दोनों को मिलाकर पीने से सेहत को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं।

दूध में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी और डी के अलावा कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्ट‍िक एसिड पाया जाता है। तो वहीं दूसरी ओर शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाया जाता है। ऐसे में इन दोनों को मिलाने से जब दूध और शहद के तत्व मिलते है तो यह एक औषधि बन जाते है। तो चलिए जानते हैं अब गर्म दूध और शहद मिलाकर पीनें से होने वाले फायदों के बारे में…

• आयुर्वेद में भी बांझपन और नपुंसकता की परेशानी को दूर करने के लिए शहद को दवा के रुप में प्रयोग करने की सलाह दी गई हैं। अगर आप गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिला कर पीती है तो इससे आपकी प्रजनन क्षमता बढ़ जाएगी और शुक्राणुओं की संख्‍या  भी 60 मिलियन तक पहुंच जाएगी। दूध को आप एक हर्बल दवा के रुप में प्रयोग कर सकते है।
• अगर आप किसी चीज को लेकर तनाव में है तो आपके लिए दूध और शहद काफी फायदेमंद है। इसके लिए आप गर्म दूध में शहद को मिलाकर पीएं। जिससे आपकी तंत्रिका कोशिकाओं और तंत्रिका तंत्र को आराम मिलेगा और आप तनाव से निजात पा सकते है।
• अगर आपको रात को नींद नहीं आती है। आप अनिद्रा की समस्या से ग्रस्त है। तो आपको दूध और शहद का दूध अच्छी नींद लाने में सहायक है। इसके लिए आप सोने से करीब एक घंटे पहले गर्म दूध में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीएं। इससे आपको काफी अच्छी नींद आएगी।
• गर्म दूध में शहद का सेवन पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने का काम करता है। जिससे आपको कभी भी कब्ज और अपच की समस्या नहीं होगी।

• आपने सुना होगा कि डॉक्टर अक्सर हड्डियों से जुड़ी समस्या होने पर दूध पीने की सलाह देते हैं क्योंकि दूध में कैल्शियम पाया जाता है जो कि आपकी हड्ड‍ियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके लिए अगर आप दूध में शहद डालकर पिएंगे तो ज्यादा आराम मिलेगा। क्योंकि यह हड्डियों में अगर कोई नुकसान हुआ हो तो उसकी भरपाई भी करता रहता है।
• यह हमारे शारीरिक और मानसिक क्षमता के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसकी क्षमता बढ़ने का सीधा असर हमारे काम पर भी पड़ता है। जोकि काफी सकरात्मक होता है।
• अगर आप काफी थके हैं तो अपनी थकान को भगाने के लिए आपके पास इससे अच्छा कुछ और हो ही नही सकता है। क्योंकि गर्म दूध और शहद को पीने से शरीर में दुबारा ऊर्जा भर जाती है। वैसे गर्म दूध में शहद डालकर सुबह-सुबह बच्चों को भी स्‍कूल जाते समय जरुर देना चाहिए। इससे उनके दिन की शुरुआत काफी अच्‍छी होगी।
• जो लोग कैंसर से पीडित हैं या फिर जिन लोगों के दांत काफी कमजोर हैं और जो खाने को सही ढंग से चबा कर नहीं खा पाते हैं। उनके लिए गर्म दूध और शहद का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक ऐसा आहार माना जाता है है जो हमारें शरीर में जाकर उसकी हर कमी को पूरा करता है। >Copy right: khoobsurati.com

Thursday, December 29, 2016

मटर के फायदे

विटामिन के
हरी मटर में विटामिन के भरपूर मात्रा में होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है। यह ऑस्टियोपोरोसिस के खिलाफ प्रभावी ढंग से काम करती है। कुल मिलाकर हरी मटर, पॉवर पैक का काम करती है और हेल्‍दी लाइफ पाने के लिए अच्‍छी सब्‍जी है।

चेहरे की झांई
कुछ दिनों तक चेहरे पर मटर के आटे का उबटन मलते रहने से झांई और धब्बे समाप्त हो जाते हैं।
वजन निंयत्रित करता है
मटर में मौजूद गुण वजन को नियंत्रित करते हैं। मटर में लो कैलोरी और लो फैट होता है। हरी मटर में हाई फाइबर होता है जो वजन को बढ़ने से रोकता है। यदि वजन कम करना चाहते हैं तो अपने भोजन में हरी मटर का इस्तेमाल अधिक से अधिक करें।
शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाता है
मटर शरीर में मौजूद आयरन, जिंक, मैगनीज और तांबा शरीर को बीमारियों से बचाता है। मटर में एंटीआॅक्सीडेंट होता है।

जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है ताकि शरीर बीमारियों से मुक्त रह सके।
जलन बंद करने में कारगर
ताजा हरे मटर के दानों को पीसकर जले हुए स्थान पर लगाने से जलन बंद हो जाती है।

कोलेस्ट्रॉल से दूरी
हरी मटर में ऐसे स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक गुण होते है जो शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ने नहीं देते। हरी मटर में शरीर से ट्राइग्लिसराइड्स के स्‍तर को कम करने का गुण होता है और इसके सेवन से ब्‍लड़ में कोलेस्‍ट्रॉल संतुलित होता है। शरीर से कई बीमारियां भी इसके खाने से कम होती है।
पेट के कैंसर में लाभ
पेट के कैंसर में हरी मटर एक कारगर औषिधि है। एक अध्धयन में पता चला है कि मटर में मौजूद काउमेस्ट्रोल जो कैंसर से लड़ने में मददगार होता है। साथ ही हरी मटर का प्रतिदिन सेवन करने से पेट के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।
यंग बनाए रखने में सहायक
हरी मटर में एंटी-ऑक्सीडेंट, फ्लैवानॉइड्स, फाइटोन्यूटिंस, कैरोटिन पाए जाते हैं जो शरीर को यंग और एनर्जी से भरपूर रखते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
मटर में मौजूद फालोक एसिड जो पेट में भू्रणं की समस्याओं को दूर करता है साथ ही गर्भवती महिला को पर्याप्त पोषण देता है। गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में हरी मटर को जरूर शामिल करना चाहिए।
दिल की देखभाल करें
हरी मटर के स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक गुणों में एक गुण यह भी है कि इसके सेवन से हार्ट की बीमरियां कम होती है। इसमें एंटी - इनफ्लैमेट्टरी कम्‍पाउंड होते है और एंटी - ऑक्‍सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है। इन दोनों ही कम्‍पाउंड के कॉम्‍बीनेशन से दिल की बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।
करे डायबिटीज को नियंत्रित
हरी मटर में प्रोटीन के तत्व और उच्च फाइबर पाया जाता है जो शरीर में मौजूद शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है साथ ही डायबिटीज के खतरों से भी बचाता है।
भूल जाने की बीमारी को घटाएं
कई लोगों को अल्‍जाइमर की समस्‍या होती है, ऐसे में वह रोजमर्रा की बातें भी भूल जाते है। हरी मटर के नियमित सेवन से यह समस्‍या दूर हो जाती है। हरी मटर को खाने से ऑस्ट्रियोपोरोसिस और ब्रोंकाइटिस आदि से लड़ने में सहायता मिलती है।

Saturday, December 10, 2016

Kalonji ke faide Benefit of Black Seeds

Kalonji is an herb. Kalonji is small black Seeds, Black seeds jise Urdu and Normal Hindi me Kalonji kaha jata hai, this is a wonderful herb. Yeah chmatkarik jadi boti hai, Kalonji ka scientific name 


Nigella Sativa he. Black seed has pungent bitter taste and smell (kaloji k swad and gand (boo) me halka kadwapan, tikhapan hota hai, Kalongi all diseases me beneficial mani jati he. About Kalonji Hazrat prophet Mohammad S.A.W. Ki aik Hadis ka mafhoom he keh “KALONJI me MAUT ke alawa her bimari ki shifa hai.” It mean Death (maut) ko chodhkar All disease ka treatment 
(ilaaj) Kalonji me maujood he. Kalunji ko leukemia, anemia, blood pressure, HIV aids, diabetes (Shugar), Pieria, cholesterol (Motapa), metabloic etc. disease all bimari me kalonji (black seed) beneficial hai, labhkari hai. It is important “Black cumin (kalajira) bhi Kalonji ki tarha dikhai deta he but black cumin different from Negilla Sativa (Kalonji). Kaljira and kalonji me farq hota he.


Benefits of KALONJI (black seeds):

  • Intestinal worms (pait ke kide):- Intestinal worms yani pet ke kide Kalonji khane se khtam ho jate he.
  • Bawasir (piles) ka ilaaj:- Klonji (black seed) ko jala kar khane se piles (Bawasir) door hati he.
  • Teeth pain (Danto ka Dard): - Kalonji ko pani mein boil (Ubaal) kar gharare karne se Teeth pain (daanto ka dard) khatm hota he.
  • Pregnancy ke bad:- Bachche ki delivery ke bad Maa ke pistan (best) me Milk (doodh) ki kami ho rahi ho to Kalonji ke chand dane daily khane se Doodh ki miqdar better ho sakti he.
  • Urine Problem: - Agar kisi ko urine pas na ho raha ho to is condition me Kalonji (black seed) khane se peshab khul kar ata he.
  • Period problem: Aurat ki mahwari (Haiz, M.C) me agar rukawat ho to Kalonji m.c. ki rukawat ko door karti he.
  • Face beauty: - Khubsurat dikhne k lye chehre (face) ke daag dhabbe, keel, muhasey door karne ke liye bhi expert Kalonji ka use better batate hain.
  • Kidney stone and Masana ki Pathri :- Kidney stone our masane ki pathri ke ilaaj ke lye Kalonji ko Honey (Shahed) ke saath khayein is se Pathri bahar nikal jati he.

Black seed “Kalonji” market me jadi boty ki Dukaan (Herbal shop) par and Kaloji ka tel, black seeds oil medical par asani se mil sakta he but hamri ray, suggestion yeh hai k aap Expert Hakim ko apni bimari batakar better treatment ke lye kaloji ke use ka proper tarika mloom kare and phir is ko use kare hum ne is post me jo bate aap ko batai he I mean jin diseases ka treatment k bare me bataya he un ke alawa bhi many problem ke solution, bimariyon ke ilaaj  ke lye Kaloji fayedemnd hai.

Note: - Given information, digai jankari sahi ho is ki puri koshish ki gai he but phir bhi aap this blog information (jankari) ko self check zarur karle.