Sunday, September 4, 2016

Nariyal Tel Ke Fayde

 नारियल के तेल के दैनिक उपयोग से आपको बहोत से स्वास्थ लाभ भी हो सकते है. नारियल के तेल में चर्बीदार एसिड का बेहतरीन मिलाप होता है और नारियल के तेल में बहोत से प्राकृतिक और औषधीय गुण भी होते है. नारियल के तेल में आपके शरीर को बहोत से विटामिन्स भी मिलते है. इसीलिए नारियल के तेल को प्राकृतिक तेल भी कहा जाता है. नारियल में ज्यादा मात्रा में लोरिक एसिड होता है जो आपको विविध संक्रमणों से लड़ने में सहायक होता है. 

  • ठंडे नारियल के तेल का उपयोग हम शिशुओ के मसाज करने के तेल के रूप में भी कर सकते है.
  • नारियल के तेल को दलिया में मिलाकर आप उसे जेंटली फेसिअल स्क्रब की तरह उपयोग कर सकते हो.
  • नारियल के तेल को नहाने के पानी में मिलाने से आपका शरीर नम्र होगा.
  • सभी तरह के त्वचा प्रकार के लिये नारियल का तेल सर्वोत्तम नमी प्रदायक क्रीम की तरह काम करता है, खास तौर से रुखी त्वचा के लिये नारियल का तेल किसी अमृत के समान ही होता है. आपकी रुखी त्वचा को मुलायम बनाने में नारियल का तेल सहायक होता है. नहाने के 20 मिनट पहले नारियल के तेल को अपने शरीर पर लगाये और बाद में इसे हरे चने के आटे की सहायता से धो ले. कभी भी शरीर पर ज्यादा से ज्यादा साबुन का उपयोग न करे क्योकि साबुन से शरीर की नमी कम होती है.
  • नारियल का तेल रुखी त्वचा और घमोरियो में भी सहायक होता है. यह आपके शरीर की घमोरियो को भी दूर करेगा.
  • नारियल के तेल का उपयोग आप केवल एक नमी प्रदायक क्रीम की तरह ही नही बल्कि लोशन की तरह भी उपयोग कर सकते हो.नारियल के तेल के दैनिक उपयोग से आप अपनी आँखों की समस्या को भी दूर कर सकते हो.
  • नारियल के तेल में अद्भुत प्राकृतिक शक्तिया होती है, नारियल का तेल आपके बालो की समस्या को भी दूर कर सकता है आप उसे सिर की खाल पर लगा सकते हो. लगाने के बाद 30 मिनटों तक उसे लगा रहने दे और फिर शैम्पू की सहायता से अपने सिर को धो ले.
  • नरियल के ठंडे तेल की कुछ बूंदों को रोज़ आप अपने सर में भी डाल सकते हो और उपयोग कर सकते हो.
  • नारियल के तेल से आप अपने उंगलियों की मसाज भी करा सकते हो. जिसे आपका रक्त प्रहार भी सही होगा और आपके स्वास्थ पर भी कोई प्रभाव नही पड़ेगा.
  • नारियल का तेल आपके होठो को सबसे आकर्षित भी बना सकता है, आप अपने रूखे-सूखे होठो पर नारियल तेल को लगा सकती हो.
  • नारियल के तेल को आप मेकअप रिमूवर की तरह भी उपयोग कर सकते है. इससे आप अपने चेहरे या आँखों पर लगे मेकअप को आसानी से उतार सकते हो.
  • नारियल के तेल का दैनिक उपयोग करने से आप रोज़ विविध खतरनाक बीमारियों से बच सकते हो.
  • नारियल के तेल से आप अपनी एडियो को फटने से भी बचा सकते हो. नारियल का तेल आपके पैरो को मुलायम रखेगा.
  • नारियल के तेल की सहायता से आप रोज़ अपने सिर की मालिश कर सकते हो इससे आपको डेड्रफ की परेशानी से भी छुटकारा मिल जायेगा.
  • यदि आपको तेज़ आंच पर खाना बनाना हो तो भी आप नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हो.
  • नारियल का तेल वाटरप्रूफ मस्करा हटाने में असरदार है. कॉटन बॉल पर थोडा सा नारियल तेल ले और उससे अपनी आँखों पर लगा मेकअप साफ़ करे. इससे आई लाइनर या काजल बिना फैले ही साफ़ हो जायेगा. मेकअप साफ़ करने के बाद चेहरे को धो ले. एक रिसर्च में यह पता चला की नारियल का तेल शरीर में लगाने से त्वचा कभी रुखी नहीं रहती और उसकी नमी हमेशा बरक़रार रहती है. यह एक अच्छे लोशन का काम कर सकता है. यह त्वचा स्मूथ और नाम बनाता है तथा इसकी महक भी काफी अच्छी होती है. और भी बहोत से फायदों के लिये आप नारियल के तेल का उपयोग कर सकते है.

No comments:

Post a Comment