Wednesday, September 21, 2016

सेब के गुण

सेबफल को सीधे ही खाया जा सकता है या फ्रूट सलाद का हिस्सा भी बनाया जा सकता है। इसे नियमित तौर पर अपनाने के अनगिनत फायदे हैं। इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने के लिए आप एक और तरीका अपना सकते हैं और वह तरीका है इसे ज्यूस के रुप में इस्तेमाल करके। सेब को सबसे स्वास्थ्यवर्धक और विभिन्नताओं से भरा हुआ फल समझा जाता है। इसके ज्यूस को सारी दुनिया में काफी मात्रा में उपयोग किया जाता है। यह बड़े पैमाने पर पंसद किया जाता है। यह बाजार में रेडीमेड भी उपलब्ध है परंतु घर पर बने ज्यूस के तौर पर इसे इस्तेमाल करना का सबसे अधिक फायदेमंद है।




  • सेबफल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह आपके शरीर के लिए आवश्यक मिनेरल्स, और पोटेशियम तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है। दिन में एक बार सेबफल के ज्यूस को लेने से ह्रदय के लिए सुचारु रुप से काम करना आसान हो जाता है।
  • के ज्यूस से दमा रोगियों को अत्यधिक लाभ मिलता है। इससे में दमे के अटैक को रोकने की क्षमता होती है। इसमें होने वाला फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है। शोध से यह साबित हो चुका है के जो लोग नियमित रुप से सेबफल के ज्यूस का सेवन करते हैं उन्हें फेफड़ों संबंधी बीमारियां होने की संभावना काफी कम हो जाती है।
  • सेबफल में मौजूद अल्कालिनिटी लीवर को शरीर के शोधन में मदद करता है। सेबफल में शरीर के ph स्तर को नियंत्रित करने का गुण होता है। इसकी बाहरी परत में मौजूद पेक्टिन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।
  • इसका कॉलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने का अनूठा गुण होता है। आधुनिक लाइफस्टाइल में बढ़े हुए कॉलेस्ट्रोल की समस्या बड़े व्यापक पैमाने पर फैल चुकी है और यह ह्रदय संबंधी रोगों का मुख्य कारण है। इस प्रकार का ज्यूस अपनाकर आप अपने ह्रदय को सुरक्षित रखने का एक आसान रास्ता अपना सकते हैं। 
  • आपको जानकर आश्चर्य होगा की सेबफल अनोखा ऐसा फल है जिसमें ट्यूमर और कैंसर जैसे भयानक रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। सेबफल को फेफड़ों में होने वाले कैंसर से लड़ने में बहुत कारगर समझा जाता है। इसमें पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स और फ़ेनोलिक एसिड्स से ट्यूमर शरीर को बचाए रखने का गुण होता है।
  • इसमें मौजूद विटामिन C से इम्यून सिस्टम भी सुधरता है। के नियमित इस्तेमाल से शरीर में बैक्टेरिया और जर्म्स से लड़ने की क्षमता भी बढ़ जाती है। 
  • सेबफल में विटामिन C संतुलित मात्रा में होता है साथ ही साथ इसमें आयरन और बॉरोन भी पाया जाता है। इन सभी के क़ॉम्बीनेशन से हड्डियों में ताकत आती है।
  • सेबफल में भरपूर मात्रा में विटामिन A होता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है साथ ही  आंखों में होने वाली अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 
  • सेबफल में बाल और त्वचा को लाभ पहुंचाने के गुण काफी मात्रा में होते हैं। यह शरीर पर उम्र के असर को छुपाने में अत्यधिक कारगर होता है। सेबफल के ज्यूस को सिर की त्वचा पर लगाकर रखने से रुसी से निजात मिलती है।
  • पाचन तंत्र को सुधारने का गुण आश्चर्यजनक गुण होता है। पाचन में गडबड़ी पैदा होती है जब बड़ी आंत जरूरत से ज्यादा पानी को सोख लेती है।में सोर्बिटॉल होता है जिसमें इस समस्या का हल छुपा होता है। यह तत्व बडी आंत से पानी लेकर मल निकास को आसान बनाता है।

No comments:

Post a Comment