Monday, August 15, 2016

Danton ke liye

नीम्बू की आधी निचोड़ी हुयी फांक पर पर चार बूँद सरसों का तेल, ज़रा सा नमक और हल्दी डालकर दाँतो को रगड़े। दाँतो का पीलापन दूर होकर दांत साफ़ हो जायेंगे।
नीम्बू के छिलके सुखाकर पीस लें। इसमें थोड़ा सा खाने का सोडा और नमक मिलाकर मंजन करें। दांत चमकने लगेंगे, साफ़ रहेंगे। दाँतो के सामान्य रोग ठीक हो जायेंगे।
निम्बू के छिलकों को धुप में सुखाकर पीस लें और मंजन के रूप में काम में लें। इससे दांत साफ़ होंगे और सांस की बदबू दूर होगी।
निम्बू के छिलको को धुप में सुखाकर पीस लें। इसमें बराबर मात्रा में पीसी हुयी फिटकरी मिला लें। इससे नित्य मंजन करने से दांत चमकदार होते हैं। मसूढ़ों को शक्ति मिलती हैं।
निम्बू के रस में ब्रश डुबोकर मंजन करने से दांत चमकने लगते हैं।
नमक, सरसों का तेल और निम्बू का रस मिलाकर नित्य मंजन करने से दांत मज़बूत होते हैं। प्राय: दाँतो के सभी रोग मिट जाते हैं। निचोड़े हुए निम्बू के छोटे छोटे टुकड़े करके दांत साफ़ करने से दांत चमकने लगते हैं।

No comments:

Post a Comment