Thursday, August 18, 2016

पायरिया

1. पायरिया को ठीक करने के लिए टमाटर और गाजर का रस निकालकर पीने से दाँतों की बीमारी ठीक हो जाती है । तथा सरसों की २ या ४ बून्द लेकर इसमें बारीक़ नमक एक चुटकी डालकर इसका मंजन करने से दाँत का दर्द ठीक हो जाता है ।




2. दाँत के मसूड़े में से खून निकलने पर इसको रोकने के लिए थोड़ी सी फिटकरी भूनकर इसको बारीक़ पीस कर इसमें हल्दी मिलाकर इसका चूर्ण तैयार कर ले । इस चूर्ण को रोजाना मंजन के रूप में करने से मसूड़े का खून आना बंद हो जायेगा| और दाँत भी साफ हो जायेंगे ।




3. दाँतों को अधिक साफ करने के लिए तेजपात का चूर्ण तैयार करके इस चूर्ण को सप्ताह में एक या दो बार करने से दाँत बिल्कुल दूध के भाती सफेद या चमकते हुए दिखाई देंगे |




4. पायरिया को दूर करने के लिए तुलसी का उपयोग बहुत ही उपयोगी होती है । तुलसी के पत्तों को धुप में सुखाकर बारीक़ पीसकर इसका चूर्ण तैयार कर ले । इस चूर्ण में समान मात्रा में सरसों का तेल डालकर लेप की तरह तैयार कर ले । इस लेप को अपने हाथों की ऊँगली या ब्रश पर लगाकर करने से पायरिया की शिकायत ख़त्म हो जाती है । तथा मुँह से बदबू भी दूर हो जाती है | जब मनुष्य के दाँत हिलने लगे तो मनुष्य को अपने दाँत निकलवाने नही चाहिए । इसका उपचार आम के पत्तों से किया जा सकता है । ऐसे मनुष्य को आम के पत्तों को रोजाना चबाकर कुछ समय बाद थूक देना चाहिए । ऐसा करने से कुछ दिन बाद मनुष्य के दाँत हिलना बंद हो जाएंगे | 

5. दाँत में खोड होने पर दाँतों में दर्द होने लगता है । इन दाँत के खोड में दर्द को रोकने के लिए लोंग के तेल में थोड़ी सी रुई को गिला करके अपने दाँत के खोड़ में लगाये । इस तेल उपयोग डॉक्टर भी करते है । इस तेल का उपयोग करने से दाँत का कीड़ा मर जाता है| और उस जगह पर दाँतों में चाँदी भर दी जाती है । जिससे ये खोड़ बंद हो जाता है ।




6. दाँतों में दर्द होने पर जल्दी आराम पाने के लिए दाल और चीनी का तेल निकालकर लगाने से दाँतों जल्दी आराम मिलता है । या फिर अमृत धारा में रुई को गिला करके दर्द वाले स्थान पर लगाने से काफी आराम मिलता है |




7. दन्त पीड़ा को ख़त्म करने के लिए नौसादर का चूर्ण बना ले । इस तैयार चूर्ण को दर्द वाले स्थान पर मसलने से दन्त पीड़ा ख़त्म हो जाती है ।

No comments:

Post a Comment