Friday, February 10, 2017

सिर्फ 1 बड़ी इलाइची खाने के अद्भुत फायदे जिसकी आपने कभी कल्पना नही की होगी, जरूर पढ़े और शेयर करे

➡ बड़ी या काली इलायची (Black Cardamom) :
  • बड़ी या काली इलायची खाने के बड़े ही फायदे हैं। भारत में हज़ारो सालो से इलायची का उपयोग मसालो के रूप में किया जा रहा हैं. इलायची 2 तरह की होती हैं बड़ी और छोटी. छोटी इलायची मीठे पकवानो का स्वाद बढ़ाने का काम करती हैं. वही बड़ी इलायची नमकीन पकवानो के स्वाद को दुगुना करती हैं। बड़ी इलायची को काली इलायची, भूरी इलायची, लाल इलायची , Black Cardamom, लाल इलायची, नेपाली इलायची या बंगाली इलायची भी कहते हैं, इस के बहुत ही ज़्यादा फायदे हैं. इसके बीजो से कपूर जैसी सुगंध आती हैं।  
  • बड़ी इलायची का वनस्पतिक नाम "Amomum subulatum” और “Amomum costatum” हैं. आयुर्वेद और यूनानी उपचार में इसके बीजो के लगभग वे ही गुण बताए गये हैं, जो छोटी इलायची में होते हैं। बड़ी इलायची छोटी इलायची से थोड़ी कम स्वादिष्ट होती हैं। यह आमतौर पर नमकीनी पकवानो में उपयोग की जाती हैं। भारत में यह सबसे ज़्यादा पैदा होती हैं। बड़ी इलायची खास करके के साउथ इंडिया में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में ज़्यादा उगाई जाती हैं। भारत में पैदा की जाने वाली यह बड़ी इलायची सिर्फ़ एक मसाला भर नही हैं, बल्कि यह एक बढ़िया औषधि भी हैं। इसके इन्ही गुणों के कारण इसे मसालो की रानी भी कहा जाता हैं।



➡ बड़ी इलायची के 26 अद्भुत फायदे (26 Amazing Benefits of Black Cardamom) :
  1. बड़ी इलायची खाने से आपको कभी सांस की बीमारी नहीं होगी। अगर आपको अस्थमा, लंग में कोई भी इंफेक्शन है तो बड़ी इलायची का सेवन करने से ठीक हो सकती है। सर्दी खासी में भी इसको खाने से आप फिट हमेशा रहेंगे।
  2. आपके बॉडी से खराब और जहरीली चीजों को निकाल बाहर करने में मदद करता है यह बड़ी इलायची। बॉडी में यूं तो कई बार कुछ पदार्थ जमा हो जाते हैं जिससे निकाल बाहर करना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे में बड़ी इलायची बहुत उपयोगी होता है।
  3. अक्सर कुछ लोगों के मुंह से बदबू आने की शिकायत रहती है। उन्हें इस समस्या में बड़ी इलायची को चबाना चहिए। यह ना सिर्फ मुंह के बदबू या यूं कहें गंदी स्मेल को दूर करने का काम करती है बल्कि मुंह के अंदर होने वाली कोई भी इनफेक्शन या घावो को ठीक भी करने का काम करती है।
  4. क्या आपको हमेशा सिर में दर्द होने की शिकायत रहती है.
  5. तो ऐसे में आप बड़ी इलायची के ऑइल से अपने सिर का मसाज करिए और असर दिखेगा। आपके सिर का दर्द जल्दी ही ठीक हो जाएगा।
  6. बड़ी इलायची से केंसर जैसी बड़ी बीमारियां भी दूर रहती है। बड़ी इलायची सिर्फ नाम में ही बड़ी नहीं बल्कि इसके गुण भी बड़े-बड़े हैं। बड़ी इलायची को खाना शुरू कर दें ताकि आप खमेशा हेल्दी और खुश रहें। 
  7. पाचन दुरुस्त करती हैं : बड़ी इलायची का सेवन Gastrointestinal system के लिए खास करके फायदेमंद होता हैं. इसका शरीर के हाज़मे पर बहुत ही अच्छा असर होता हैं. इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता हैं. इसके नियमित सेवन से गैस्ट्रिक अल्सर और दूसरी पाचन संबंधी बीमारियो का ख़तरा काफ़ी कम हो जाता हैं।
  8. फेफड़े से रिलेटेड बीमारियो में लाभदायक : बड़ी इलायची दमा के रोगियो और साँस संबंधित बीमारियो से जूझ रहे लोगो के लिए खास करके के फायदेमंद हैं. इसके नियमित सेवन से अस्थमा, कुकुर खाँसी, फेफड़े का सिकूड़ना, फेफड़े की सूजन और तपेदिक (टीबी) आदि रोगो से छुटकारा पाया जा सकता हैं।
  9. गुर्दे की बीमारी दूर करता हैं : बड़ी इलायची को यूरिनरी हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता हैं. यह एक बेहतरीन डाइयुरेटिक भी हैं. इसके सेवन से ना सिर्फ़ यूरिनेशन सही रहता हैं, बल्कि किडनी से रिलेटेड बीमारिया भी दूर रहती हैं।
  10. एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर : बड़ी एलाईच एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता हैं. इसमे दो तरह के एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं, लेकिन खास तौर पर एंटी-कैंसर एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं. यह ब्रेस्ट, कोलन और ओवेरियन कैंसर को रोकता हैं. इससे कैंसर सेल का निर्माण और विकास रुक जाता हैं।
  11. बालों को मजबूत बनाता हैं : बड़ी इलायची के सेवन से बाल काले, घने और मजबूत बन जाते हैं. इसमे मौज़ूद तत्वो के कारण बालो को पोषण मिलता हैं. बड़ी इलायची बालो को मजबूत बनाती हैं।
  12. ज़हरीले तत्वो को बाहर निकालता हैं : बड़ी इलायची एक बेहतरीन डेटोक्स का भी काम करती हैं. यह शरीर से विषैले (ज़हरीले) तत्वो को बाहर निकाल कर शरीर को सेहतमंद बनाती हैं।
  13. स्किन को ग्लोयिंग बनाता हैं : बड़ी इलायची के नियमित सेवन से स्किन चमकने लगती हैं. स्किन एलर्जी की समस्या में बड़ी इलायची अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण नेचुरल रेमेडी की तरह काम करती हैं। 
  14. दर्द में रामबाण : बड़ी इलायची में दर्द को दूर करने की अनोखी क्षमता पाई जाती हैं. विशेषकर, सिरदर्द में तो यह रामबाण की तरह काम करती हैं. इससे तैयार किए जाने वाले खुसबूदार तेल का इस्तेमाल करने से सिरदर्द, टेंशन और थकान जैसी समस्याएँ दूर हो जाती हैं।
  15. रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं : बड़ी इलायची में एंटी-सेपटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. इसमे 14 तरह के बैक्टीरिया को ख़त्म करने की शक्ति होती हैं. इसे खाने से बैक्टीरियल और वायरल इन्फेक्शन से बचाव होता हैं।
  16. ब्लड प्रेशर के रोगियो के लिए फायदेमंद : बड़ी इलायची दिल के मरीज़ो के लिए काफ़ी फायदेमंद हैं. इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता हैं. अगर आप नियमित रूप से बड़ी इलायची का सेवन करेंगे तो आपका दिल हेल्दी रहेगा. यह खून के जमने की संभावना को भी काफ़ी हद तक कम कर देता हैं।
  17. खून के प्रवाह को बेहतर बनाता हैं : बड़ी इलायची में विटामिन सी और ज़रूरी खनीज़ भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके नियमित सेवन से रक्त का प्रवाह बेहतर होता हैं और शरीर सेहतमंद बना रहता हैं।
  18. दांतो की समस्या में रामबाण : बड़ी इलायची के सेवन से दांतो और मसूड़ो के इन्फेक्शन से छुटकारा पाया जा सकता हैं. साथ ही सांसो की बदबू भी दूर होती हैं।
  19. बड़ी इलायची को पीसकर मस्तिष्क पर लेप करने से एवं बीजों को पीसकर सूंघने से सिर का दर्द ठीक हो जाता है। 
  20. बड़ी इलायची को पीसकर शहद में मिलाकर छालों पर लगाने से छाले ठीक हो जाते हैं।
  21. यदि दांत में दर्द हो रहा हो तो बड़ी इलायची और लौंग के तेल को बराबर-बराबर मात्रा में लेकर पीड़ायुक्त दांत पर लगाएं ,दर्द में शांति मिलेगी।
  22. यदि अधिक थूक या लार आती हो तो बड़ी इलायची और सुपारी को बराबर-बराबर पीसकर, 1-2 ग्राम की मात्रा में लेकर चूसते रहने से यह कष्ट दूर हो जाता है।
  23. पांच से दस बूँद बड़ी इलायची तेल में मिश्री मिलाकर नियमित सेवन करने से दमा में लाभ होता है।
  24. दो ग्राम सौंफ के साथ बड़ी इलायची के 8-10 बीजों का सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है।
  25. एक ग्राम बड़ी इलायची बीज चूर्ण को दस ग्राम बेलगिरी के साथ मिलाकर प्रातः सायं सेवन करने से दस्तों में लाभ होता है। 
  26. पिसी हुई राई के साथ बड़ी इलायची चूर्ण मिलाकर 2-3 ग्राम की मात्रा में नियमित सेवन करने से लीवर सम्बंधित रोगों में लाभ होता है।
  27. एक से दो बड़ी इलायची के चूर्ण को दिन में तीन बार नियमित सेवन करने से शरीर का दर्द ठीक होता है।

चश्मा हटाने का उपचार पढ़े –

आज के युग में जो बच्चा अभी सही बोलना नहीं जानता उसके भी चश्मा चढ जाता है क्योकि उनपर पढाई का फ्रेशर इतना ज्यादा होता है की उनकी आँखे कमजोर हो जाती है और डॉक्टर्स उनके चश्मा लगवा देते है |
पर आज भी इस युग में भी आयुर्वेदिक उपाय चश्मा भी उतरवा देते है , जी हाँ ऐसे अनेक उपाय है जो चश्मा कभी लगने भी नहीं देते है , बहुत लोगो को परेशानी होती है चश्मे से क्योकि वो समझते है की उनकी खूबसूरती के बिच उनका चश्मा आ जाता है , और वो चश्मा से छुटकारा पाने के लिए बहुत से उपाय करते है पर कहते है ना अगर सही उपाय ना किया जाए तो कभी भी किसी भी रोग का निवारण नहीं होता है |
हम आज आपको ऐसे ही उपाए बतायेगे जिनसे आपकी आँखों से चश्मा हमेशा के लिए हट जायेगा –
नेत्र – ज्योतिवर्धक उपचार –
इस उपचार के लिए कुछ पदार्थो की जरूरत होती है जो इस प्रकार है –
बादाम गिरी , मिश्री और सोंफ़ को अच्छी तरह से किसी कुजा में तीनो को बराबर बराबर कूट पीसकर बारीक़ चूर्ण की तरह बना दे और किसी भी बरनत में डाले अगर काँच का है तो और भी अच्छा है और इस मिश्रण को आप प्रतिदिन 10 ग्राम की मात्र में 250 ग्राम दूध के साथ 40 दिन तक लोगे तो आपकी चश्मा भी हट जायेगी और आपकी दृष्टि भी पहले से बहुत ज्यादा तेज हो जायेगी |
ध्यान रखें
अगर इस चूर्ण का सेवंन आप किसी बच्चे को करवा रहे है तो चूर्ण के सेवन के दो घटे बाद तक पानी ना पिलायें ना पिने दें . आँखों की रौशनी के साथ यादासत भी बढ़ेगी |
अगर कुजा मिश्री ना मिले तो आप साधारण मिश्री का भी प्रयोग कर सकते है ,क्योकि कुजा मिश्री मिटटी के बरनत या कुजे की साहयता से एक विशेष तरीके से बनाई जाती है |

उपचार –
ठंडा पानी मुहं भरकर आँखों पर छीटें लगाने से भी आँखों की रौशनी तेज होती है ऐसा दिन में 3 बार करने से जल्दी फायेदा होता है |
सरसों के तेल से पैर और पैर के तलवों की मालिश करने से और सरसों के तेल को पानी में मिलाकर नाहाने से भी आँखों की रौशनी तेज होती है |
लाल सब्जी या लाल फल का सेवन करे जैसे गाजर , टमाटर आदि , दिन में दो बार इनका जूस पियें इससे आँखों की रौशनी बढती है |

Sunday, February 5, 2017

अमरूद खाने के फायदे

मरूद हमारे देश का एक प्रमुख फल है. हल्के हरे रंग का अमरूद खाने में मीठा होता है. इसके अंदर सौकड़ों की संख्या में छोटे-छोटे बीज होते हैं. अमरूद बेहद आसानी से मिल जाने वाला फल है. लोग घरों में भी इसका पेड़ लगाते हैं. पर बेहद सामान्य फल होने के कारण ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है कि ये स्वास्थ्य के लिहाज से कितना फायदेमंद होता है.
अमरूद की तासीर ठंडी होती है. ये पेट की बहुत सी बीमारियों को दूर करने का रामबाण इलाज है. अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है. इसके बीजों का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. अमरूद में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है जिससे अनेक बीमारियों में फायदा होता है.

1. अमरूद को काले नमक के साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर हो जाती है. पाचन क्रिया के लिए ये बेहतरीन फल है.
2. अगर आपके बच्चों के पेट में कीड़े पड़ गए हैं तो अमरूद का सेवन करना उनके लिए फायदेमंद होगा.
3. अमरूद की पत्त‍ियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे और सूजन कम हो जाती है.
5. अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो अमरूद की कोमल पत्त‍ियों को चबाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. इसके अलावा इसे चबाने से दांतों का दर्द भी कम हो जाता है.
6. अगर किसी को पित्त की समस्या हो जाए तो उसके लिए भी अमरूद का सेवन करना फायदेमंद होता है. 

Saturday, January 28, 2017

शकरकंद और शकरकंद की पत्तियां है लाभकारी

लगभग हर कोई शकरकंद के स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में जानते हैं, लेकिन क्‍या आपको शकरकंद के हीलिंग गुणों की जानकारी है, अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं।

शकरकंद के पत्‍तों के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

1. सर्दियों में मिलने वाला शकरकंद आयरन, फोलेट, कॉपर, मैगनीशियम, विटामिन्‍स आदि से भरपूर होता हैं, जिससे इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत बनता है, त्‍वचा में चमक आती है और चेहरे पर जल्‍दी झुर्रियां नहीं पड़ती। यह बात तो लगभग हर कोई जानता है लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि शकरकंद के पत्‍ते भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। शकरकंद के पत्‍ते खाये जाते हैं कई जगहों पर स‍ब्‍जी या करी के रूप में बनाई जाती है। यह विटामिन बी, आयरन, कैल्शियम, जिंक, प्रोटीन और अन्‍य पत्‍तेदार सब्जियों की तुलना में ज्‍यादा नमी होती है। आइए शकरकंद के पत्‍तों के स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में जानते हैं।

एंटी-ऑक्‍सीडेंट से भरपूर

2. कई शोधों के अनुसार अन्‍य पत्‍तेदार सब्जियों की तरह शकरकंद के पत्‍ते भी एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर होते हैं- साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी फ्री रेडिकल्‍स से लड़ने में मदद करते है, इस तरह से आपको असमय बुढ़ापे और बीमारियों से लडने में मदद मिलती है।


डायबिटीज कंट्रोल करें
शकरकंद के पत्‍ते ब्‍लड शुगर को नियंत्रित कर, डायबिटीज रोगियों के लिए अच्‍छा माना जाता है। इसमें एफएबीएल (FIBL…)नामक तत्‍व पाया जाता है जो ब्‍लड शुगर के स्‍तर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा एसिडिक ग्‍लाइकोप्रोटीन शकरकंद के पत्‍तों को एंटी-डायबिटिक बनता है जिससे यह प्राकृतिक रूप से  ब्‍लड शुगर को निय‍ंत्रित करते है।

पेट संबंधी समस्‍याओं में लाभकारी

शकरकंद के पत्‍तों में डाइटरी फाइबर और जलापिन नामक तत्‍व होता है जो पेट संबंधी समस्‍याओं को दूर करने में मदद करता है। जिससे कब्‍ज में राहत मिलती है और दस्‍त और मतली के लिए भी अद्भुत तरीके से काम करता है। इसके अलावा शकरकंद के पत्‍ते बुखार को कम कर सर्दी और फ्लू को दूर करने में मदद करते हैं।

ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल करें

शकरकंद में मौजूद विटामिन, पोलीफेनॉलिक्स और एंथोसायनिन के कारण इसके पत्‍तों की सब्‍जी बनाकर खाने से ब्‍लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है साथ ही यह चिंता और तनाव को दूर करता है।

कैंसर से बचाव

शकरकंद के पत्‍तों में गंगलीओसिड नामक तत्‍व पाया जाता है जो एंटी-कार्सिनोजेन होता है और शरीर को कैंसर से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा शकरकंद में डाइटरी फाइबर इसे प्रभावी एंटीमाइक्रोबियल बनाता है और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह सूजन को दूर करने में मदद करता है। तो देर किस बात की आज से ही अपने आहार में शकरकंद के पत्‍तों को शामिल करें।

Saturday, January 21, 2017

ये चमत्कारी औषधि आप की खोई हुई सुनने की शक्ति दोबारा लौटा सकती है


बहुत सारे लोग जो सुन ने की शक्ति खो चुके थे उन्होंने अपने खाने में लहसुन लेना शुरू किया और उनको बहुत ही चोका देने वाले लहसुन के फायदे देखने को मिले | ऐसा माना जाता है के लहसुन सर्दी जुकाम को कम करता है , blood pressure को नियंत्रित करता है ,cholesterol को कम करता है और लम्बी आयु प्रदान करता है
और बहरेपन में लहसुन खून के बहाव को बड़ा कर और कान के उस हिसे को जो आवाज़ को सन्देश में बदल कर शरीर में केमिकल गतिविधि पैदा करता है को दोबारा ठीक कर के कान के सुनने की शक्ति को वापस लाने में मदद करता है

मिश्रण तयार करने के लिए ज़रूरी सामग्री

  • लहसुन की कुछ कलियाँ लें
  • एक बड़ा चमच जैतून का तेल
  • 15 ml प्याज़ का रस
  • एक ड्रापर (dropper)
  • थोड़ी सी रुई ( cotton balls)

तैयार करने की विधि

  • एक कप में जैतून का तेल डालें
  • लहसुन के कलिओं का रस निकल लें
  • दोनों चीजों को प्याज़ के रस में मिला लें
  • dropper की मदद से दोनों कानो में 3 से 4 बूँदें टपकाए
  • दोनों कानो को cotton balls से ढांप लें
बनाने में बहुत आसान इस मिश्रण के लाभ अनमोल हैं तो अगर आप बहरेपन से परेशान हैं तो आज ही इस औषधि को बनाए और इस्तेमाल करें और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों भी इसके फायदों के बारे में बताए ता के वो भी इस का लाभ उठा सकें |
Pryog karne se pehle kisi Doctor ya Hakeem ki salha zarur len

Sunday, January 1, 2017

बालों को काला करने की प्राकृतिक डाई

आजकल एक गंभीर समस्या जन्म ले रही है वो है बालों का सफ़ेद होना, जो अब एक नार्मल बात हो चुकी है, अगर आपके कुछ बाल सफ़ेद हो गए तो आप उनको काला करने के लिए केमिकल युक्त डाई का उपयोग करेंगे जो की बालो के लिए नुक़सान दायक होती है जिसके प्रभाव से बचे हुए काले बाल भी सफ़ेद हो जाते है और झड़ने लगते है। आपको अब हर बार डाई करने पर विवस होना पड़ेगा क्योंकि आपके सफ़ेद बाल आपकी सुंदरता पर सफ़ेद ग्रहण लगा देते है, ऐसे में आयर्वेद आपकी मदद कर सकता है, आपके काले व घने बालों के लिये आवँले का पाउडर और निम्बू सबसे अच्छा रहेगा। क्योंकि यह सफ़ेद बाल को सिर्फ काला करेंगे वरन् उनको मजबूत और बाकी बाल को सफ़ेद होने से बचाएंगे, अब बात आती है 5₹ में प्राकतिक घरेलु डाई कैसे? आइये बताते है आप पतंजलि स्टोर से 20₹ का आंवले के पावडर का डिब्बा लाइये जो आपको 5-6 महीने तक काम आएगा और 2-3 ₹ का एक निम्बू मिल जाता है अगर एक बार इस प्राकृतिक डाई का औसत खर्च देखे तो मात्र 5₹ का व्यय होगा। यह बालों के लिये किस तरह से प्रयोग करना है, वो आज हम आपको बताएंगे।

बाल सफेद होने का कारण

बाल सफ़ेद होने के कई कारण है जैसे खूब ज्यादा तनाव लेना, सही पोषण ना मिलना, बहुत ज्यादा जंक फूड खाना, बहुत ज्यादा साबुन, शैंपू और तेल का प्रयोग करना। कुल मिलाकर हमारा मॉडर्न लाइफस्टाइल ही इसके लिए जिम्मेदार है.

सामग्रियां (Ingredients)

  • सामग्री : नींबू, आँवला पाउडर, साफ पानी।
  • विधि : नींबू के रस में, 2 चम्मच पानी और 4 चम्मच आँवला पाउडर मिला कर पेस्ट बनाइये। 1 घंटे के लिये रख दें और फिर प्रयोग करें।
  • प्रयोग : इस पेस्ट को 20-25 मिनट के लिये बालों और जड़ों में लगाएं और फिर सिर धो लें, लेकिन उस दिन शैंपू का प्रयोग ना करें।

कृपया ध्यान रखे

बालों को धोते वक्त ध्यान रखें कि यह आपकी आंखों में ना जाए। इस पेस्ट को हफ्ते में हर चौथे दिन प्रयोग करें। ऐसा करने से आपके सारे सफेद बाल एक ही महीने में काले होने लगेगें। अगर हो सके तो, आयुर्वेदिक तेल, शैंपू और साबुन का ही प्रयोग करें। बालों के लिये असली आँवले का तेल प्रयोग करें। > Copy Aayurved 

Saturday, December 31, 2016

दूध में शहद मिलाकर पीने के बेमिसाल फायदे

वैसे दूध तो ज्यादातर लोग कभी अपनी थकान उतारने के लिए तो कभी ताकत के लिए लेना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने दूध को शहद के साथ लेने के बारे में सोचा है। अगर नहीं तो, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दूध और शहद मिलाकर पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहां तक आप इससे होने वाले फायदों के बारे में भी सुनकर चौंक जाएंगे कि यह गंभीर से गंभीर बीमारी को सही कर देने की ताकत रखता है।

दूध और शहद को फेस पर लगाने से त्वचा में कितना निखार आता है यह तो ज्यादातर सभी को पता है। लेकिन इन दोनों को मिलाकर पीने के कितने लाभ है इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। बता दें कि जब दूध के साथ शहद मिल जाता है तो यह एक औषधि का रूप ले लेता है। जो गंभीर से गंभीर बीमारी को सही करने में कारगार साबित होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इन दोनों को मिलाकर पीने से सेहत को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं।

दूध में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी और डी के अलावा कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्ट‍िक एसिड पाया जाता है। तो वहीं दूसरी ओर शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाया जाता है। ऐसे में इन दोनों को मिलाने से जब दूध और शहद के तत्व मिलते है तो यह एक औषधि बन जाते है। तो चलिए जानते हैं अब गर्म दूध और शहद मिलाकर पीनें से होने वाले फायदों के बारे में…

• आयुर्वेद में भी बांझपन और नपुंसकता की परेशानी को दूर करने के लिए शहद को दवा के रुप में प्रयोग करने की सलाह दी गई हैं। अगर आप गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद मिला कर पीती है तो इससे आपकी प्रजनन क्षमता बढ़ जाएगी और शुक्राणुओं की संख्‍या  भी 60 मिलियन तक पहुंच जाएगी। दूध को आप एक हर्बल दवा के रुप में प्रयोग कर सकते है।
• अगर आप किसी चीज को लेकर तनाव में है तो आपके लिए दूध और शहद काफी फायदेमंद है। इसके लिए आप गर्म दूध में शहद को मिलाकर पीएं। जिससे आपकी तंत्रिका कोशिकाओं और तंत्रिका तंत्र को आराम मिलेगा और आप तनाव से निजात पा सकते है।
• अगर आपको रात को नींद नहीं आती है। आप अनिद्रा की समस्या से ग्रस्त है। तो आपको दूध और शहद का दूध अच्छी नींद लाने में सहायक है। इसके लिए आप सोने से करीब एक घंटे पहले गर्म दूध में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीएं। इससे आपको काफी अच्छी नींद आएगी।
• गर्म दूध में शहद का सेवन पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने का काम करता है। जिससे आपको कभी भी कब्ज और अपच की समस्या नहीं होगी।

• आपने सुना होगा कि डॉक्टर अक्सर हड्डियों से जुड़ी समस्या होने पर दूध पीने की सलाह देते हैं क्योंकि दूध में कैल्शियम पाया जाता है जो कि आपकी हड्ड‍ियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके लिए अगर आप दूध में शहद डालकर पिएंगे तो ज्यादा आराम मिलेगा। क्योंकि यह हड्डियों में अगर कोई नुकसान हुआ हो तो उसकी भरपाई भी करता रहता है।
• यह हमारे शारीरिक और मानसिक क्षमता के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसकी क्षमता बढ़ने का सीधा असर हमारे काम पर भी पड़ता है। जोकि काफी सकरात्मक होता है।
• अगर आप काफी थके हैं तो अपनी थकान को भगाने के लिए आपके पास इससे अच्छा कुछ और हो ही नही सकता है। क्योंकि गर्म दूध और शहद को पीने से शरीर में दुबारा ऊर्जा भर जाती है। वैसे गर्म दूध में शहद डालकर सुबह-सुबह बच्चों को भी स्‍कूल जाते समय जरुर देना चाहिए। इससे उनके दिन की शुरुआत काफी अच्‍छी होगी।
• जो लोग कैंसर से पीडित हैं या फिर जिन लोगों के दांत काफी कमजोर हैं और जो खाने को सही ढंग से चबा कर नहीं खा पाते हैं। उनके लिए गर्म दूध और शहद का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक ऐसा आहार माना जाता है है जो हमारें शरीर में जाकर उसकी हर कमी को पूरा करता है। >Copy right: khoobsurati.com